शनिवार, 9 नवंबर 2013

पीलिया एक घंटे में ठीक होने लगा : Jaundice cured in just one hour (Hindi)

पीलिया एक घंटे में ठीक होने लगा :-
आफिस काम से एक बार मै प्राविडेंट फंड आफिस गया था , गर्मी के दिन थे , वहां वाटर कूलर से एक गिलास पानी पी लिया , सरकारी निम्न क्लास के लोग जिनका "कामचोरी" ही धर्म है के कारण मोहदापारा (रायपुर) में दूषित जल सप्लाई हो रहा था , और शायद वाटर कूलर भी अनेक दिनों से साफ़ नहीं हुआ था , जल दूषित था और मात्र एक गिलास से ही  मै  पीलिया रोग का शिकार बन गया । अब आफिस से  कई  दिनों की छुट्टी लेना पड़ा , और डाक्टरो की दवाइया चल पड़ी , अनेक आयुर्वेदिक , एलोपैथिक दवाइयां  दी गयी पर असर शुन्य , किसी ने बताया गान्ना  रस से पीलिया पर अच्छा असर पडता है तो किसी ने झाड़फूंक , गले में बांधने की टोटका वाली चीजे , कई  दिनों से ठीक न हो पाने के कारण दवाइयो के साथ यह भी करता चला  , पर बेकार  साबित हुए।  थक हार कर मैंने अपने मित्र डाक्टर ईश्वर रमानी को फोन लगाया , उन्हें अपनी स्थिति बताई दवाइयो के नाम भी, कम्पनियो सहित। उन्होंने फ़ोन पर ही कहा - कहां लगा रखा है यार ! अच्छा बता तेरे पेट में कुछ तकलीफ है क्या ? मैंने कहा हां , फिर उन्होंने एक होमियोपैथी की एक दवा बता कर कहा -इसे होमियोपैथी की दूकान से लेकर एक डोज अभी , एक डोज रात्रि को , एक डोज सबेरे ले लेना।  मैंने मंगवाकर एक डोज लिया, आधे घंटे बाद ही बेहद गहरे रंग का पीला पेशाब हुआ , और आँखों ,चेहरे का पीला रंग कम हो गया , काफ़ी राहत मिली।  मै चकित रह गया असर देखकर। रात्रि एक बार फिर पेशाब हुई पर उसमे पीलापन काफ़ी कम था। दूसरे दिन सबेरे तीसरा डोज लिया।  अब मैंने डा साहब को फोन लगाया , तो उन्होंने आफिस जाने की अनुमति दे दी पर मैंने सोंचा अभी कमजोरी है आज  और आराम कर लेता हूँ ।  खाने पीने के बारे में कोई परहेज  करने की जरूरत नहीं अब - ऐसा डाक्टर साहब ने कहा ।  चावल खा, आलू खा, मिर्ची खा, जो तेरे मन में आये वह खा- यही कहा था उन्होंने। पर दवाई का चौथा  डोज मत लेना चाहे हल्का पीलापन भी क्यों न रहे। तीसरे दिन मैंने आफिस जाना शुरू कर दिया।  मेरा  बताने का मकसद यह है कि होमियोपैथी से पीलिया जैसा रोग एक घंटे में जादू की तरह ठीक हो जाता है, बस दवा सही होना चाहिए । सबसे तेज दवाई है ये।  जबकि दो लोग जो मेरे परिचित भी थे और एक तो रिश्तेदारी में भी था , पीलिया रोग से उनकी मौत हो गयी , इतना खतरनाक होता है ये। 
 (डॉ ईश्वर रमानी वह डाक्टर है जो एम बी बी एस होने के बाद बारह साल एलोपैथी की प्रेक्टिस करने के बाद एलोपैथी बंद कर होमियोपैथी से मरीजो का इलाज करने लगे , चुनौतीपूर्ण केसेस में ही उनको आनंद आता है , इनका लगातार संपर्क ने ही मुझे होमियोपैथी का नशा चढ़ा दिया , बातो बातो में ही बहुत ज्ञान मुझे मिला जो पुस्तको में भी नहीं मिलता ! पहले कांकेर निवासी ,अब भिलाई निवासी है, जन हित में दिया गया मेरे द्वारा )
बहूत मुश्किल होता है किसी जानकारी को सार्वजनिक करना, लोग misuse करने लगते है,इसलिए फोन नम्बर हटाया गया,वस्तुतः ये बताने का उद्देश्य ये समझाना था कि 
1-पीलिया का भरोसेमंद इलाज होमियोपैथी में है।
2-इलाज के लिए होमिओडाक्टर पास जाना पड़ता है ताकि लक्षण आदि देखकर दवा का चुनाव हो सके।
पर लोगो ने तो घरबैठे ही बिना किसी खर्च के डाक्टरी सलाह मागना शुरू कर दिया, जैसे कोई डाक्टर 24 घण्टे मुफ्तखोरो के लिए ही जन्म लिया हो।

11 टिप्‍पणियां:

Raj kumar ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
Aman bharti ने कहा…

बिल्कुल सर पीलिया का हर स्टेज का होम्योपैथिक दवाओं से काफी अच्छी तरह से ilaaj किया जा सकता है. बस रोगी को धैर्य की जरूरत होती है. यह रोग को दबाने का काम नहीं करता है बल्कि पूरा ठीक करता है. आपके इस पोस्ट को पढके बहुत अच्छा लगा.

https://www.homeotreats.

Unknown ने कहा…

Sir mere ko पीलिया 3 mahine se hai गन्दे पानी से हुआ है sir mera billurubin 3,46 है लेकीन अब ये घट नहीं रहा sir मैने भी आपकी तरह बहुत दवाइयां लें ली लेकीन पीलिया घट नहीं रहा प्लीज हेल्प सर आपका सदा आभारी रहूँगा

Unknown ने कहा…

Sir mujhe ek sawl se piliya hai kafi ilaj karaya par koi fayda nahi aap bataiye eska ilaj

Unknown ने कहा…

Sir plz bataiye

Harish ने कहा…

Liver ki sujan se jaundice hai... Pls help

Unknown ने कहा…

सर होम्योपैथिक की मात्र तीन खुराक लेने से जिस दवाई से पीलिया रोग समूल नष्ट हो गया कृपया उस दवा का नाम बताएं

Unknown ने कहा…

Jondics 15

Unknown ने कहा…

Meri beti 3 din ki hui h abi use piliya hi gya h plz koi medicine btay

Unknown ने कहा…

Utar

Unknown ने कहा…

खाली बकवास करता फिरता है , दवा का नाम कार्यों नहीं बताता सुअर